फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रजबहे में पलटी बरातियों से भरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : रात्रि में पलटी कार को क्रेन से उठाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। हाथरस से बरात से लौट रही बरातियों से भरी स्कॉर्पियो कार बृहस्पतिवार की रात्रि में हाथरस रोड पर रजबहे की पुलिया को तोड़ते हुए पानी में नीचे जा गिरी। हादसे में एक बराती की मौके पर मौत हो गई और छह अन्य गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से रजबहे में गिरी कार को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

एटा जिले के अवागढ़ के वसुंधरा थाने के गांव नावली से एक बरात देव गेस्ट हाउस हाथरस गई थी। रात्रि लगभग 11 बजे बरात की कुछ गाड़ियां वापस लौट रही थीं। घने कोहरे के कारण स्कॉर्पियो चालक को सिकंदराराऊ से हाथरस रोड पर एक किमी दूर गांव नगला विजन के पहले रजबहे के पुल का आभास नहीं हो सका। कार पुल से टकरा गई और उसे तोड़ते हुए नीचे रजहे में जा गिरी।
सूचना पर रात्रि में गश्त कर रही पुलिस की जीप मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का कार्य प्रारंभ कर दिया। सभी लोगों को पानी से निकाला गया। तब तक रामअवतार (50 वर्ष) की मौत हो चुकी थी। इसके अतिरिक्त रामलाल लकी, चंद्रप्रकाश समेत अन्य घायल हो गए। रात्रि में ही ये लोग शव को लेकर वापस एटा चले गए। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें