फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कैंसर पीड़ित के 9 परिजन भी हुए स्वस्थ, किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के गली सीकनापान निवासी कैंसर पीड़ित के 9 परिजनों ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। इन सभी को को कोविड-1 अस्पताल मुरसान से बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहां से डिस्चार्ज करने के बाद अभी यह होम क्वारंटीन रहेंगे। वहीं इस परिवार का आठ माह का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह अभी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह स्थानीय गली सीकनापान निवासी एक कैंसर पीड़ित जब नोएडा में अपना उपचार कराने के लिए गए थे तो वहां वह कोरोेना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेज दिया गया था। उसके बाद उनके परिवार के दस सदस्यों भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। इनमें आठ माह का एक बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन

इस बच्चे को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था, जबकि परिवार के शेष 9 लोगों को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया था। कैंसर पीड़ित कोरोना से स्वस्थ होकर वापस आ गए थे। अब परिवार के 9 सदस्य भी कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर ने बताया कि मुरसान में भर्ती 9 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। वैसे इस बच्चे की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आई है। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उसे डिस्चार्ज किया गया या नहीं। वहीं परिवार के सदस्यों का कहना है कि अभी बच्चा मेडिकल कॉलेज में ही दाखिल है। जल्द ही उसके भी डिस्चार्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

38 लोगों की रिपोर्ट
हाथरस। बृहस्पतिवार को फिर प्रशासन ने राहत की सांस ली। 38 नमूनों की रिपोर्ट आई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि इसमें कैंसर पीड़ित के परिजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें