फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को ही खुलेगा कस्बा का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट समाप्त होने के बाद कस्बे में पुलिस के रवैये के चलते बाजार खुलने को लेकर बना असमंजस बृहस्पतिवार की शाम को दूर हो गया। डीएम ने 22 मई से ही नगर में बाजार खुलने की घोषणा की है। इससे पूर्व पुलिस ने 26 मई तक बाजार बंद रखने की घोषणा करके व्यापारियों की बेचैनी बढ़ा दी थी। यहां तक कि नगर में हथठेले भी नहीं लगने दिए गए। व्यापारियों में इसे लेकर नाराजगी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बाजार खुलने के लिए बुधवार को ही रोस्टर जारी कर दिया था, जिससे पिछले कई दिनों से परेशान व्यापारियों के साथ नगर के आम लोगों को भी राहत मिली थी। पिछले 21 दिनों से बाजार बंद होने के कारण कस्बे के लोगों के सामने जरूरी चीजों का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन बृहस्पतिवार को जिस तरह पुलिस ने 26 मई से पहले बाजार नहीं खुलने देने की बात लोगों से कही, उससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई। एसडीएम हरीशंकर यादव का कहना है कि सुबह 26 मई तक बाजार बंद करने की घोषणा की गई थी। अब डीएम ने अपने आदेश में संशोधन कर 22 मई से बाजार खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें