न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए सभी विकास खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराए जाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आज जिलेभर के 22 विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 7,305 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेेश परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर एक एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पर्यवेक्षक भी प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त किए गए हैं।
इनके अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली की प्रधानाचार्या डीपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नकल विहीन व सुविता पूर्ण प्रवेश परीक्षा कराए जाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में प्रवेश परीक्षा होगी। संवाद
इन विद्यालयों को बनाया गया है प्रवेश परीक्षा केंद्र
- सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस।
- डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस।
- बागला इंटर कॉलेज हाथरस।
- आरपीएम इंटर कॉलेज हाथरस।
- जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान।
- सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी।
- सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी।
- केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी।
- कन्या इंटर कॉलेज रामलीला मैदान के पास सासनी।
- एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
- जीएस हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
- सरस्वती इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
- एसजीआर इंटर कॉलेज पुरदिलनगर।
- सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गड़ौला।
- जनता इंटर कॉलेज सिकतरा।
- महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज सादाबाद।
- संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद।
- सादावाद इंटर कालेज सादाबाद।
- आरबीएएस इंटर कॉलेज राया रोड सादाबाद।
-जनता इंटर कॉलेज सहपऊ।
- एलबीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड सहपऊ।