फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे में आईं बिजली की 60 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों को बेहतर आपूर्ति देने के निर्देश दिए थे। इसका फायदा शहरवासियों को मिला भी। सोमवार को सुबह से रात तक बिजली ने आंख-मिचौली का खेल भी खेला, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिली। विभाग के बड़े अफसरों ने खुद आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की निगरानी की। 24 घंटे में 60 शिकायर्तें आइं। इससे लोगों को राहत मिली।
उल्लेखनीय है कि शहर में कई वर्ष पहले बिजली की चोरी रोकने के लिए बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थीं। अब यह लाइन जर्जर हो गई हैं। जर्जर लाइनों के कारण आए-दिन लोगों को बिजली आपूर्ति में व्यवधान झेलना पड़ता है। ऊर्जामंत्री ने जन्माष्टमी के मौके पर बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर बिजली अधिकारियों ने पेट्रोलिंग कर लाइनों की खामियों को दुरुस्त कराया। आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की निगरानी अफसरों ने खुद की, फिर भी आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित 60 शिकायतें दर्ज की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघरों पर यह रही शिकायतों की स्थिति
हाथरस। वाटर वर्क्स बिजलीघर पर 11, गिजरौली पर सात, नवीपुर पर 14, कांशीराम टाउनशिप पर तीन शिकायतें आईं। इसके अलावा शहर के प्रथम खंड के प्रगतिपुरम बिजलीघर पर आठ, ओढ़पुरा बिजलीघर पर 11, कोटा रोड पर छह शिकायतें आईं। इन शिकायतों को लाइनमैन की मदद से तत्काल दूर कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें