फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 55 हजार ग्रामीणों ने आज तक जमा नहीं किया बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ सरकार लोगों को बेहतर बिजली मुहैया कराने के लिए समय से बिल जमा करने की बात कह रही है। वहीं जिले के 55 हजार ग्रामीणों ने जब से कनेक्शन लिया है आज तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 34 करोड़ 31 लाख रुपये का बकाया है। अब तक 33 हजार बकायेदारों की बिजली काटी जा चुकी है। अब एक्सईएन ने अधीनस्थों को इनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। यदि ये बिजली चलाते पाए गए तो इनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा लिखा जाएगा।
उल्लेखनीय कि शहर से देहात तक 65 बिजलीघरों के जरिए सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली महकमे का जिलेभर में करीब छह सौ करोड़ रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी विभाग को बकाया हाथ नहीं लगा है। इसलिए अब बिजली अफसरों की ऐसे लोगों पर नजर है। जिन्होंने बिजली बिल कभी जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात के 55 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर 34 करोड़ 31 लाख रुपये की बिजली की उधारी है। इसमें विभाग ने 33 हजार बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। बाकी के 21 हजार तीन सौ लोगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधीनस्थों को बकायेदारों की सूची सौंप दी है। साथ ही कनेक्शन काटने के साथ नियत समय में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया है। अब एसडीओ जेई अपने-अपने लक्ष्य के हिसाब से बकाया वसूली की कवायद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें