फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिणय सूत्र में बंधे 503 नवयुगल

विज्ञापन
हाथरस : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में मौजूद वर-वधु। इनके साथ मौ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खेल स्टेडियम में शनिवार को आयोजित समारोह में 503 नवयुगलों को विधि-विधान से परिणय सूत्र में बांधा गया। अतिथियों ने सभी नवयुगलों को सुख दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
शुभारंभ सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सेठ हरचरन दास गर्ल्स इंटर कॉलेज व आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदना गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पूरी ईमानदारी से पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार व्यवस्था की गई है।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निराश्रित और निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश के अंदर निवास करने वाले सभी समुदायों व वर्गों के व्यक्तियों के लिए संचालित है। योजनांर्तगत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51,000 रुपये का व्यय आता है। इसमें संबंधित वधू पक्ष को 35,000 हजार रुपये की अनुदान राशि उनके स्वयं के बैंक खाते में अंतरित की जाती है।
विज्ञापन

अंत में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा 300 छात्र-छात्राओं को साइकिल, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 15 सिलाई मशीन टूलकिट, कृषि योजना के अंतर्गत सात लाभार्थियों को रोटावेटर, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, लेजर एंड लेवलर, सुपर सीडर का वितरण कर लाभान्वित किया गया। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने किया। इस मौके पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, डीडीओ अवधेश सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें