फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 15-18 वर्ष के 45 फीसदी किशोरी, किशोरियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
हाथरस : महिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाते हुए। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद में कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में स्कूलों में शिविर लगाकर युवाओं को टीके लगाए जा रहे हैं। एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र जैसे संस्थानों की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि 15-18 आयु वर्ग के 45 फीसदी किशोर व किशोरियों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। जिन ब्लॉक में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है। वहां यही तेजी बनाए रखना होगा। जहां कम है वहां और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 15-18 आयु वर्ग के लोग टीके की दूसरी डोज की नियत तारीख पर लगवा लें। तभी पूरी सुरक्षा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी इस टीकाकरण को बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिले में 15-18 आयु वर्ग के लगभग 45 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें