फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नशीला पदार्थ सुंघाकर 35 हजार रुपये, फोन ले गए शातिर

विज्ञापन
हाथरस : जहरखुरानी का शिकार युवक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के गांव सुजान के एक युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। यह युवक बेहोशी की हालत में सादाबाद में आगरा रोड पर पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची एबुलेंस युवक को सादाबाद सीएचसी पर ले आई, जहां उसका उपचार किया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सुजान निवासी तालिब पुत्र जगदीश खान दिल्ली में किसी गोदाम में काम करता था। वह होली पर अपने घर लौट रहा था। अलीगढ़ तक वह सुरक्षित रूप से आ गया। परिजनों से उसकी बातचीत भी हुई, लेकिन अलीगढ़ के बाद किसी वाहन में वह किसी गिरोह का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिरों ने तालिब को नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया। तालिब के परिजनों के मुताबिक, तालिब के पास करीब 35 हजार रुपये और एक स्मार्ट फोन था, जो कि गायब थे। फिलहाल, परिजन उसे सीएचसी से घर ले गए। हालांकि उसके साथ घटना कहां घटित हुई, यह पीड़ित बता नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें