हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के लगने के बाद बाजारों में घूमते लोगों और वाहन चालकों को चेतावनी देते पुलि?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले में 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शनिवार की रात आठ बजे से लागू हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अमले ने इस कोरोना को सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर बाजारों में भ्रमण कर दुकानों को बंद कराया। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले लोगों का चालान काटा। इसे लेकर शनिवार की रात का शहर के बाजारों में सन्नाटा पसर गया। कोरोना कर्फ्यू को लेकर कर्फ्यू के समय से पहले बाजारों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शासन के निर्देश पर शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू शु हुआ। इस कर्फ्यू को लेकर शनिवार की शाम से बाजारों में लोगों की सामान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां तक कि व्यापारियों ने स्टॉक करना भी शुरू कर लिया। कुछ सामानों के रेटों में यकायक तेजी देखने को मिली। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की।
जिले में निर्धारित समय पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए। इसी प्रकार पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल डीजल लेने वालों की काफी भीड़ दिखी। साप्ताहिक लॉकडाउन को देखते हुए शनिवार शाम को पुलिसकर्मी अपने-अपने स्थानों पर मुस्तैदी से पहुंच गए। मास्क न लगाने पर जुर्माने को देखते हुए लोग मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकले। मास्क न लगाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई।