हाथरस : मुरादाबाद के लिए रवाना होता किसानों का दल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जैविक खेती का गुर सीखने के लिए जिले के 35 किसान बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। यहां किसान कृषि की नई विधियों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत जिले के 35 किसानों को पांच दिवसीय राज्य के अंदर प्रशिक्षण के लिए जुबिलेन्ट एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी, मनोहरपुर, मुरादाबाद प्रशिक्षण संस्थान पर योजना प्रभारी (आत्मा) डॉ. हरिओम शर्मा ने बस को रवाना किया।
इस संस्थान पर जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी के साथ कृषि विविधीकरण का प्रशिक्षण जनपद के किसानों को दिया जाएगा। प्रदर्शन फील्ड पर भ्रमण कराया जाएगा। पशु पालन के साथ-साथ कुक्कुट पालन की भी तकनीकी बताए जाएंगे। संवाद