न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह व सभी उप जिलाधिकारियों ने जिले के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित नौ कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला रानी पर 12 स्वास्थ्य कर्मी सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर 34 चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।