न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस बार होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग सहित छह योग बन रहे हैं। जो कि अति शुभ फल देने वाले हैं। आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि होलिका का दहन 06.37 बजे से 08.45 के बीच शुभ रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह से रात्रि तक, अमृत सिद्धि योग शाम पांच बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वृद्धि योग का साथ मालव्य योग है जो भौतिक सुख समृद्धि प्रदान करने वाला है। शुभवाशि और दामिनी योग भी इस दिन बन रहे हैं। जो कि अति शुभ फल देने वाले हैं। उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में जलाई जाने वाली होली मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली होगी।
भगवान नर सिंह का करें स्मरण
होलिका दहन के दौरान भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह भगवान का स्मरण करें। वह सभी प्रकार के क्लेश समाप्त करने वाले हैं। मुकदमे, कानूनी मामलों में विजय दिलाने वाले हैं।
हरे पेड़ों को होली में न जलाएं
हरे पेड़ों में भगवान का वास होता है। अत: होलिका सूखी लकड़ी, गोबर के उपले ही जलाएं। हरे पेड़ों को नष्ट न करें।