हाथरस : बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए डीआरबी इंटर कॉलेज में सिटिंग प्लान तैयार करते कर्
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें 3,165 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। इसे लेकर एक दिन पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
एमजेपी विश्वविद्यालय रुहेलखंड द्वारा बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। शहर में बनाए गए सातों परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। जिला समन्वयक महावीर सिंह छोंकर ने केंद्र प्रभारियों से परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।
इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
केंद्र का नाम परीक्षार्थियों की संख्या
सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज 500
डीआरबी इंटर कॉलेज 500
बागला डिग्री कॉलेज 500
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज 500
बागला इंटर कॉलेज 400
सरस्वती इंटर कॉलेज 400
अक्रूर इंटर कॉलेज 365
कुल योग 3165