हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की जांच करत?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला डिग्री कॉलेज में चल रही बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा में 31 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों पर आंतरिक सचल दल ने पैनी नजर रखी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने जिले के 25 डिग्री कॉलेजों की बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए बागला डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
शुक्रवार को हुई परीक्षा में 34 विद्यार्थियों में से 31 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यहां परीक्षार्थियों की जांच की गई। तीसरे दिन की परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से निपट गई। संवाद