फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 272 ग्राम पंचायतों ने पंचायत प्रतिनिधियों की प्रोफाइल को नहीं किया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की प्रोफाइल को अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन यहां शासन के आदेशों को स्थानीय अफसरों ने दरकिनार कर दिया है। जिले की 272 ग्राम पंचायतों ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अभी तक नव निर्वाचित ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल को अपडेट नहीं किया है। पंचायतराज विभाग की ओर से ऐसी सभी ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर लिया गया है। अब इनके ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हाल ही में जिले में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया कराई गई थी। इसके तहत जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ है। शासन ने इन नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की प्रोफाइल ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 17 अगस्त तक सभी की प्रोफाइल को अपडेट किए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले की 272 ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। ऐसी ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर लिया गया है। जिले में 5781 ग्राम पंचायत सदस्यों का डेटा अपलोड किया जाना है। इसके सापेक्ष महज 1755 सदस्यों का ही डेटा अपलोड किया गया है। जिले में अभी 4026 सदस्यों का डेटा अपलोड नहीं किया गया है। प्रोफाइल अपडेट न करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें