फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 2096 विद्यार्थियों ने दी संस्कृत व चित्रकला की परीक्षा

विज्ञापन
रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को सुबह की पाली में ही यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 2096 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, 175 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। जिले में बनाए गए 93 परीक्षा केंद्रों में से मंगलवार को करीब 70 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी। जिसमें 317 परीक्षार्थियों में से 291 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला आलेखन के पेपर में 1677 परीक्षार्थियों में से 121 अनुपस्थित रहे और 1556 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। चित्रकला प्रावैधिक की परीक्षा में 249 विद्यार्थी शामिल हुए और 27 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट रंजनकला के पेपर में एक विद्यार्थी पंजीकृत था, वह भी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें