फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिवाली पर इस बार बिके 2,100 नये वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की सड़कों इस दिवाली वाहनों का बोझ फिर बढ़ गया है। जिलेभर में 21 सौ वाहनों की बिक्री हुई है। 70 बुलेट बाइकों सहित हीरो की बाइकों की ज्यादा बिक्री हुई है। वहीं 100 चार पहिया वाहन भी बिके हैं। इन वाहनों से संभागीय परिहवन विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर पहले सही ढाई साल से अधिक वाहन डगर तय कर रहे हैं। इस दिवाली भी शौकीन लोगों ने वाहनों की खूब खरीदारी की है। इस साल 100 चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई है, जबकि दो हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इससे संभागीय परिवहन विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि इस बार करीब 21 सौ वाहनों की बिक्री हुई है। इससे विभाग को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें