फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कनेक्शन खत्म होने के बावजूद 18955 उपभोक्ता कागजों में जला रहे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली महकमे भी अजीब खेल है। जिले के 18955 लोगों ने कनेक्शनों को खत्म करा दिया। लेकिन बिजली विभाग के कागजों में यह कनेक्शन चल रहे थे। इसका पता जब चल रहा है तब निगम के अफसरों के निर्देश पर डाटा क्लीयरिंग हो रही है। सभी अफसर अपने डाटा को 31 जनवरी तक दुरुस्त कर निगम को रिपोर्ट भेजेंगे।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा इन दिनों दो लाख साठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसमें काफी लोग ऐसे हैं जिन्होंने कई साल पहले कनेक्शनों को खत्म करा दिया है या फिर मौके से गायब है। उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिजली महकमे के कागजों में अभी चल रहे थे।
विज्ञापन

इससे विभाग के रिकार्ड में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी हुई है। निगम स्तर से जितने उपभोक्ता है। उनको पर्याप्त बिजली देने का इंतजाम किया जा रहा है। ताकि पता चले कि वास्तविक उपभोक्ता कितने हैं। इसी के तहत निगम स्तर से बिजली विभाग को 52 हजार आठ सौ 56 लोगों का डाटा उपलब्ध कराया गया।
जिसके सापेक्ष 18955 उपभोक्ताओं को अब तक कागजों में से खत्म कर दिया गया है। देहात में 36 प्रतिशत व शहर में पचास प्रतिशत काम लक्ष्य के सापेक्ष हो गया है। 31 जनवरी तक सभी एक्सईएन को डाटा दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि इन दिनों डाटा क्लीयरिंग का काम चल रहा है। 52 हजार आठ सौ 56 के सापेक्ष 18 हजार नौ सौ 55 का डाटा क्लीयर हो चुका है। शहर में पचास प्रतिशत व देहात में 36 प्रतिशत काम हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें