संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
बुखार का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कोतवाली के गांव सिंधोली निवासी युवा की बुखार से मौत हो गई। दो दिन पहले ही उसे बुखार आया था। दरअसल, गांव सिंधोली निवासी रविंद्र कुमार के 18 वर्षीय पुत्र हरिकिशन को दो दिन पूर्व बुखार आया था।
दवा लेने के बाद वो लगभग ठीक हो गया। रविवार को उसे पुन: तेज बुखार आया। हालत सही नहीं होने पर रविवार की दोपहर उसे इलाज के लिए सिकंदराराऊ ला रहे थे। नगर के एक चिकित्सक को दिखाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा की मौत से गांव में मातम पसर गया।