फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 16 बीज, नौ कीटनाशक दवाओं के लिए नमूने, पांच को नोटिस

विज्ञापन
बीज की दुकान पर छापेमारी करती टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर टीम ने बुधवार को तहसीलवार बीज दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान 16 बीज व नौ कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए। वहीं, दुकान बंद रहने पर पांच विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।
भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने तहसील सिकंदराराऊ, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सासनी, हाथरस, सादाबाद में छापा मारा। इस दौरान 16 बीज नमूना मक्का, धान, बाजरा तथा नौ नमूने कीटनाशक के लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बंद मिले दुकानों के विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के समय दुकानदारों को निर्देश दिए कि कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराएं। साथ ही कृषकों को बीज खरीद के समय रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें