न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विजयगढ़ के समीप टेंपो पलटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी एक गमी में शामिल होने के लिए अकराबाद के गांव गनगगढ़ जा रहे थे।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रामकुमार के घर के लोग बेटी विमलेश उर्फ बेबी के ससुर की मौत पर गमी में उसके ससुराल अकराबाद के गांव गनगगढ़ जा रहे थे। लोडर टेंपो में राजपाल, अनिल कुमार, मीना देवी, शुशीला देवी सहित 15 लोग सवार थे।
विजयगढ़ के समीप टेंपो अचानक पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग दब गए। ग्रामीणों ने सभी को निकाला और विजयगढ़ में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हाथरस जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद