फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
हाथरस : छात्र सलमान का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी चमन खान का 17 साल का बेटा सलमान शहर के बागला इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार की देर शाम को उसने अपने घर में ही फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। किशोर की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि छात्र बागला इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें