फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 120 पंचायत भवन अधूरे, सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
हाथरस : ग्राम पंचायत सिंघर्र में निर्माणाधीन पंचायत भवन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 120 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा है। इन निर्माण कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) व सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में ब्लॉक सासनी में 41 पंचायत भवनों का निर्माण अधूरा पड़ा है। सीडीओ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराके उसे मिनी सचिवालय के रूप में संचालित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के लिए तैयार किया जा रहा है। जिले में शासन के निर्देश के बावजूद अभी तक 120 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण अपूर्ण पड़ा है, जबकि इन ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण के लिए धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दी गई है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने संबंधित बीडीओ और एडीओ पंचायत के साथ पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि ब्लॉक सासनी में सबसे ज्यादा पंचायत भवन के निर्माण अधूरे पड़े हुए हैं। ब्लॉक सासनी में 41 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण अपूर्ण है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य को पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें