फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3044 लोगों को दिया उपचार

विज्ञापन
हाथरस : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में प्रगति की जानकारी लेते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन रविवार को जिलेभर के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इन मेलों में 44 चिकित्सक और 124 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का उपचार किया। मेले में कुल 3044 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 1,691 पुरुष, 677 महिलाएं और 676 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क पर 963 मरीजों को देखा गया। इनमें से 75 के कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए। 24 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। 85 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 172 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें