फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 120 बीडीसी सदस्यों को मिलेगा शपथ लेने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 120 बीडीसी सदस्य पूर्व में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शपथ नहीं ले सके थे। इन सदस्यों को अब शपथ दिलाने की तैयारी की जा रही है। इनको विकास खंड कार्यालयों की ओर से पत्र भेजे जा रहे हैं, जिससे सभी सदस्यों के शपथ ग्रहण की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग और शासन को भेजी जा सके।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। तीन ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। शासन के निर्देश के क्रम में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्धारित तिथि पर शपथ दिलाई गई। कई ब्लॉकों में हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण में भाग न लेकर शपथ नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारे प्रत्याशियों ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की शपथ नहीं ली है। जिले में 120 बीडीसी सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली है। ब्लॉक स्तर से इन बीडीसी सदस्यों की सूची तैयार कर ली गई है। इन सदस्यों को पत्र भेजकर शपथ ग्रहण करने के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बीडीओ स्तर से ही शपथ दिलाई जाएगी।
विकास खंड कुल बीडीसी सदस्य शपथ लेने वाले सदस्य शपथ से वंचित बीडीसी सदस्य
हाथरस 80 50 30
मुरसान 82 80 02
सासनी 105 80 25
सिकंदराराऊ 79 53 26
हसायन 86 54 32
सादाबाद 104 104
सहपऊ 63 58 05
कुल 599 479 120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें