फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने उमड़े लोग, 1360 को लगी खुराक

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीकाकरण के पंजीकरण कक्ष में पंजीकरण कराते ? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण कक्ष के बाहर भारी भीड़ रही तो वहीं कोरोना संक्रमण जांच कक्ष के बाहर भी जांच कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दोपहर तक करीब 1360 लोगों को टीका लगाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई।
वैज्ञानिक कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना जता चुके हैं, ऐसे में इस लहर से बचने के लिए एक मात्र उपाय कोरोना वैक्सीन ही है, लिहाजा लोग अब सिर्फ कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर सुबह होते ही वैक्सीन लगवाने वालों की लाइनें लग रही हैं। कोल्ड चेन हैंडलर जुगेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएचसी पर 470, बिसावर के स्वास्थ्य केंद्र पर 240, कुरसंडा के स्वास्थ्य केंद्र पर 250, बिलारा के स्वास्थ्य केंद्र पर 200, ऊंचागांव के स्वास्थ्य केंद्र पर 200 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें