हाथरस : बीएलएस स्कूल में आयोजित विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल बच्चे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बीएलएस स्कूल में शिव नाडर फाउंडेशन की विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 2018 में से 1089 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में 670 बालिकाओं में से 444 छात्राएं अनुपस्थित रहीं, जबकि 226 ने परीक्षा दी। वहीं इसी पाली में कक्षा सात की प्रवेश परीक्षा में 316 छात्राओं में से 169 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 147 अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में बालिका वर्ग की प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें कक्षा छह में प्रवेश के इच्छुक 721 छात्रों में से 349 ने परीक्षा दी और 372 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
कक्षा सात में प्रवेश के इच्छुक 311 छात्रों में से 185 परीक्षा में शामिल हुए और 126 गैर हाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में कक्षा छह के 1361 में से 575 ने परीक्षा दी और 816 गैरहाजिर रहे। वहीं कक्षा छह के 627 में से 354 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 273 गैर अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 2018 परीक्षार्थियों में से 929 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1089 गैर हाजिर रहे। बीएसए शाहीन व जिला समन्वयक अशोक चौधरी की देखरेख में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। संवाद