फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दूसरे दिन 1052 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
हाथरस : सरस्वती इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र से टीजीटी की परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन भी प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग (टीजीटी) का इम्तिहान हुआ। दो पालियों में यह परीक्षा हुई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे और स्थिति की जानकारी करते रहे। परीक्षा देने के बाद ज्यादातर परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए।
रविवार को टीजीटी की परीक्षा सुबह और दोपहर की पाली में हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी एकत्रित हो गए। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। सुबह 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई और शाम को चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान काफी पुलिस बल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और स्थिति को देखते रहे। पहली पाली में पीबीएएस इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। इस पाली में 892 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 759 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 133 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें