बुखार से 10 साल के बच्चे की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तमनागढ़ी में बुखार से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
तमना गढ़ी निवासी छोटू के दस साल के बेटे को सोमवार की रात को करीब एक बजे बुखार आ गया, जिससे उसकी हालत बहुत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया।
पिता उसे मंगलवार की सुबह शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन बच्चे की नाजुक हालत को देखकर निजी अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया गया, जिसके बाद पिता बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे का शव लेकर घर चले गए।