फोटो01दिल्ली के चुनावी नतीजे टीवी पर देखते लोग।
- फोटो : HATHRAS
दिल्ली चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपाई और कांग्रेसी दिखे निराश
सुबह से ही चुनाव परिणाम जानने को उत्सुक दिखे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दिल्ली में विस चुनाव का रिजल्ट जानने के लिए लोग सुबह से ही उत्सुक रहे। काफी लोग टीवी के सामने बैठे रहे तो काफी लोग सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से चुनावी नतीजों की जानकारी लेते रहे। आप के बहुमत हासिल करने के बाद यहां भाजपाई व कांग्रेसी खासे मायूस दिखे।
स्थानीय लोगों की निगाह दिल्ली के चुनावी परिणाम पर रही। सुबह से ही लोग वहां से चुनाव नतीजे जानने को उत्सुक रहे। काफी लोग टीवी के चिपके रहे तो अन्य माध्यमों के भी जानकारी लेते रहे। दोपहर तक नतीजे स्पष्ट हो गए और यह तय हो गया कि फिर से दिल्ली में आप की सरकार बनेगी। दिल्ली में आए चुनावी नतीजों के बाद यहां भाजपाई मायूस दिखे। यही स्थिति कांग्रेसियों की भी दिखी।
रमेश चंद रत्न के बेटे को भी करना पड़ा हार का सामना
हाथरस। भाजपा के वरिष्ठ नेता व यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रमेशचंद रत्न के बेटे परवेश रत्न को भी दिल्ली विस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। परवेश रत्न को दिल्ली की पटेलनगर सीट से भाजपा ने टिकट दिया था। वहां आप प्रत्याशी ने उन्हें हराया है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय निवासी रमेशचन्द रत्न ने भी कई लोकसभा चुनाव लड़े हैं लेकिन उन्हें भी किसी चुनाव में अभी तक सफलता नहीं मिली है। हाथरस से राजनीति शुरू करने वाले रत्न बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। उसके बाद वह कई दलों में शामिल हुए और फिर भाजपा में शामिल हो गए।