फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक और दो लाख रुपयों के लिए उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव नीति निवास थाना सादाबाद निवासी रूप किशोर पुत्र भंवर सिंह ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुन्नालाल पुत्र चोब सिंह, चोब सिंह, रानी पत्नी चोब सिंह, राजकुमार, पूरन सिंह पुत्र चोब सिंह, प्रीती पत्नी राजकुमार, रूबी पत्नी पूरन सिंह निवासीगण पचावर बल्देव मथुरा, जय किशोर पुत्र नामालूम निवासी सुरंगपुरा हाथरस गेट हाथरस के खिलाफ दहेज में एक बाइक व दो लाख रुपयों की मांग की खातिर अपनी बेटी का उत्पीड़न किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में आरोप है कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी मुन्नालाल पुत्र चोब सिंह निवासी पचावर थाना बल्देव मथुरा के साथ सात दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई, जिसमें करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे, लेकिन ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे, वह एक बाइक और दो लाख रुपयों की मांग कर रहे थे, जिसमें पति व दोनों देवर व दोनों देवरानी आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि 20 जनवरी को रात नौ बजे पति मुन्नालाल व देवर राजकुमार, पूरन सिंह पुत्रगण चोब सिंह व उनकी पत्नी, दोनों देवरानी, जयकिशोर निवासी सुरंगपुरा नया बाग हाथरस ने उसकी बेटी को जान से मारने की नीयत से गाड़ी में डाल लिया और उसके गांव के नजदीक बिसावर बंबे पर उक्त लोगों ने डिश की केबल प्रियंका को जान से मारने के लिए गले में फंदा डालकर गला घोट दिया, यह नामजद उसकी बेटी को मृत समझकर गांव नीति निवास घर के पास चौराहे पर पटक कर भाग गए। वह अपनी बेटी को मरणासन्न अवस्था में इलाज के लिए रात में ही आगरा ले गया तथा उसे आठ दिन बाद छुट्टी मिली। 31 जनवरी को कोतवाली पर उसकी रिपोर्ट नहीं ली गई और न ही उसकी बेटी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें