संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
थाना क्षेत्र के गांव कंजौली निवासी अशोक कुमार पुत्र हरी सिंह ने कोतवाली में एक बाइक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका भाई जयवीर सिंह पुत्र हरी सिंह बाइक से मई से खंदौली की तरफ आ रहा था। 27 मई को साढ़े चार बजे करीब जैसे ही जयवीर सिंह बाइक से पदम कोल्ड स्टोर के पास खंदौली रोड सादाबाद पर उसी समय उसके भाई के परिचित लोकेंद्र सिंह, सनेहीलाल मिले, जिन्हें देखकर उसका भाई बाइक को साइड में खड़ी कर बातचीत कर रहा था। तभी खंदौली की तरफ से आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए साइड में खड़ी उसके भाई जयवीर सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।