फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ईएमयू का पैंटो ओएचई में फंस कर टूटा, विद्युत आपूर्ति ठप, ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sun, 28 Jul 2024 08:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जंक्शन स्टेशन से हाथरस किला को आने वाली 04428 एचएडी ईएमयू पैसेंजर रविवार सुबह करीब 05:20 बजे जैसे ही प्लेटफार्म पर आई। उसी वक्त ट्रेन का पिछला पेंटो ओचएई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में फंस कर टूट गया। इससे ट्रेन का  विद्युत संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
रेलवे कर्मी पैंटो और ओएचई को सही करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस किला स्टेशन पर रविवार सुबह करीब साढ़े तीन सौ यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ा। हाथरस जंक्शन स्टेशन से हाथरस किला स्टेशन आने वाली एचएडी (ईएमयू) ट्रेन का पेंटो ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में फंस गया। फंसने के बाद पेंटो टूट गया। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और ट्रेन करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। इस दिक्कत को दूर करने के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन स्टेशन से हाथरस किला को आने वाली 04428 एचएडी ईएमयू पैसेंजर रविवार सुबह करीब 05:20 बजे जैसे ही प्लेटफार्म पर आई। उसी वक्त ट्रेन का पिछला पेंटो ओचएई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में फंस कर टूट गया। इससे ट्रेन का  विद्युत संपर्क टूट गया। आधे प्लेटफार्म पर पहुंची ट्रेन जहां की तहां ठहर गई। सूचना देकर हाथरस जंक्शन स्टेशन से टॉवर वैगन बुलाई गई। ओएचई लाइन की आपूर्ति रोकी गई। ओएचई के टूटे तार को सही किया गया। एक पेंटो के टूटने के कारण दो अन्य पेंटो की मदद से ट्रेन चलाई गई। रोजाना की तरह बाद में इस ट्रेन को 04417 एचएडी पैसेंजर ट्रेन के रूप में करीब ढाई घंटे की देरी से सुबह 07:54 बजे दिल्ली रवाना किया गया, जबकि आम दिनों में यह ट्रेन सुबह 05:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। 
विज्ञापन


पैंटो
पैंटो एक ऐसा उपकरण होता है, जो इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर लगाया जाता है, ताकि ओवरहेड लाइन के संपर्क के माध्यम से बिजली एकत्र की जा सके।

विज्ञापन

26 जुलाई की रात ओएचई से झुलसी थी महिला 

26 जुलाई की रात को हाथरस किला स्टेशन से कुछ दूरी पर ही एक महिला भी ओएचई से लटके तार से झुलस गई थी। माना जा रहा था कि किसी शरारती तत्व ने ओएचई लाइन पर पुराना डिश का तार फेंक दिया था, जो जमीन से कुछ ऊंचाई पर लटका हुआ था। वहां से गुजरने पर महिला इसकी चपेट में आ गई थी। 28 जुलाई को उसी जगह पर ओएचई तार टूटने की घटना ने कई प्रश्र खड़े कर दिए हैं। 

50 से अधिक यात्रियों ने टिकट वापस किया
हाथरस किला स्टेशन पर ट्रेन का पेंटो टूटने की घटना के बाद 50 से अधिक यात्रियों ने टिकट वापस कर दिया। यह लोग सड़क के रास्ते दिल्ली रवाना हुए। इनमें से कुछ ने अलीगढ़ पहुंच कर वहां से दूसरी ट्रेनें पकड़ीं। 
हाथरस में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करते हैं। आज रविवार होने के कारण अलीगढ़ जा रहे थे। अब पता चला कि कुछ खराबी आ गई है। रविवार की छुट्टी खराब हो गई।-अंशू कुमार, अलीगढ़। 
गाजियाबाद जाने के लिए आया था। टिकट लेने के बाद पता चला ट्रेन का पेंटो टूट गया है। अब गाजियाबाद पहुंचने में देरी होगी। अगर जल्द नहीं ठीक हुआ तो बस से चले जाएंगे।- जगदीश, गांव गढ़ी गिरधरा, हाथरस।
दिल्ली जाना था। इसलिए जल्दी उठकर एचएडी से जाने के लिए आए। अब समझ नहीं आ रहा कि यहां रुका जाए कि दूसरे साधन से दिल्ली पहुंचा जाए, लेट हो गए तो अधिक दिक्कत होगी।- एससी वर्मा, घंटाघर हाथरस। 
इंटरव्यू देने के लिए दोपहर तक दिल्ली पहुंचना था। पता नहीं समय से पहुंच पाऊंगा या नहीं। रेलवे में रोज-रोज कोई न कोई दिक्कत होती है। -पार्थ कुमार, आगरा रोड, हाथरस निवासी यात्री। 
सुबह आठ बजे से पहले ही सब कुछ दुरुस्त कर लिया गया था। ट्रेन को दिल्ली रवाना कर दिया गया। घटना के कारण को लेकर अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी गई है, वह घटना की जांच करेंगे।-अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें