फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का कत्ल: 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या, इंस्टाग्राम से मिला क्लू... पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 23 Jul 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में ठेकेदार मुनेंद्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही पांच लाख की सुपारी देकर ठेकेदार की हत्या कराई थी। पुलिस ने मुनेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी सहित चार  लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
Wife Killed Husband - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में शुक्रवार को आगरा रोड स्थित गिजरौली-कलवारी मार्ग पर हुई ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रची और पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। 50 हजार रुपये हत्यारोपियों को पहले दिए गए थे। इस मामले में ठेकेदार की पत्नी और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में नामजद प्रियंका के भाई अमित को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है और उसे छोड़ दिया है। पुलिस ने रविवार को आगरा रोड स्थित गणेश सिटी से आगे करवाली की ओर निर्मित चहारदीवारी के पास से घटना में शामिल ठेकेदार की पत्नी प्रियंका, राजीव गौतम व रजत निवासी छोटा लाडपुर ऐंहन और भोला पचौरी उर्फ रजत निवासी बामौर, थाना सहपऊ को गिरफ्तार किया है।

एसपी निपुण अग्रवाल ने अपने कार्यालय पर रविवार को खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय की हत्या की साजिश उनकी ही पत्नी प्रियंका उपाध्याय ने अपने दोस्त भानु के साथ मिलकर रची थी। पत्नी ने पांच लाख रुपये में हत्या कराना तय किया था। 50 हजार रुपये पहले दिए और साढ़े चार लाख रुपये हत्या के बाद देने थे। 
विज्ञापन


भानु सहित एक-दो अन्य आरोपी अभी फरार है। बता दें, सैर पर निकलने ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय (48) की गत 19 जुलाई को तड़के पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई अशोक उपाध्याय ने ठेकेदार की पत्नी प्रियंका उपाध्याय, साले अमित शर्मा और प्रियंका के प्रेमी भानु निवासी ऐंहन पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया था।

पत्नी ने इंस्टाग्राम से दी थी ठेकेदार के घर से निकलने की जानकारी
घटना के दिन प्रियंका ने मुनेंद्र के घर से बाहर जाने की जानकारी भानु और भोला को इंस्टाग्राम से दी थी। इसके बाद भानु व भोला ने राजीव गौतम और उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर मुनेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल से यह चैट/कॉल डिलीट कर दी थी।

 

पत्नी बोली, वह नहीं मारते तो हमें मार देता मुनेंद्र
एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रियंका ने बताया कि उसके भानु के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। करीब एक-डेढ़ साल पहले वह उसके साथ घर से चली गई थी। कुछ दिन रहने के बाद स्वयं वापस आ गई थी। तभी से ही उसके पति मुनेंद्र भानु से रंजिश मानने लगे थे और उसे भी रोज दारू पीकर पीटते थे। मुनेंद्र कहते थे कि पहले भानु को मारूंगा फिर तुझे ठिकाने लगा दूंगा।

 

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि लौटने के कुछ दिन बाद भानु एक मुकदमे में जेल चला गया था। भानु के दोस्त भोला पचौरी उर्फ रजत की हाथरस कचहरी में फोटो स्टेट और कंप्यूटर की दुकान है। वह इससे इंस्टाग्राम से बातचीत करने लगी और उससे भानु के संबंध में जानकारी लेती रही। एसपी ने बताया कि भानु की जमानत की पैरवी करने के दौरान प्रियंका के भोला से भी संबंध हो गए। 

 

करीब डेढ़ माह पहले उसकी जमानत हो गई। उसके बाद वह फिर से भानु के संपर्क में आ गई। जब भानु का फोन नहीं लगता तो भोला के माध्यम से बात करती थी। उसने मुनेंद्र के घर के जेवरात बेचकर उन पैसों से भानु को मारने की योजना की बात बता दी थी, जिस पर उसने कहा था कि यदि मुनेंद्र को नहीं मारा तो वह उसे मार देगा। फिर भानु, भोला व प्रियंका ने मुनेंद्र की हत्या की साजिश रची।

 
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी एसओजी व पुलिस टीम
एसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में एसओजी व पुलिस की अलग-अलग टीम जुटी हुई हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, कोतवाली सदर, स्वाट, सर्विलांस टीम निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम आदि शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस और एक खोका बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें