फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना पूर्व सूचना के पहुंची एचएडी, मात्र 160 ने की यात्रा

Sat, 01 Mar 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस किला स्टेशन पर शुक्रवार सुबह पहुंची एचएडी पैसेंटर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
महाकुंभ के चलते 28 फरवरी तक रद्द चल रही एचएडी पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार की सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के हाथरस किला स्टेशन पर पहुंच गई। पहले से सूचना न होने के कारण मात्र 160 यात्रियों ने ही इस ट्रेन से यात्रा की।
विज्ञापन





हाथरस किला स्टेशन से रोजाना सुबह करीब 05:35 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए एचएडी पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। इस ट्रेन में हर रोज औसतन 450 यात्री यात्रा करते हैं। महाकुंभ में जाने की वजह से इस ट्रेन को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह यह ट्रेन दिल्ली जाने के लिए हाथरस किला स्टेशन पर पहुंच गई।



ट्रेन के पहुंचने के कारण टिकट का भी वितरण किया गया। पूर्व सूचना न होने की वजह से स्टेशन पर पहुंचे कुल 160 यात्रियों ने ही इस ट्रेन से यात्रा शुरू की। अगर पहले से ही इस ट्रेन के आने की जानकारी होती तो निश्चित तौर पर बड़ी संख्या में यात्री इसका लाभ ले सकते थे। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह कहना है कि ट्रेनों को यात्री सुविधा के लिए नियमित तौर पर चलाया जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन








टीएडी पैसेंजर का भी शुरू हुआ संचालन

दिल्ली से टूंडला के बीच चलने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से चलना शुरू हो गई है। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 64583 अपने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट की देरी से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से यह ट्रेन करीब 2 घंटा 22 मिनट की देरी से रवाना होकर हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरते हुए टूंडला के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन भी 28 फरवरी तक निरस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें