फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास अफसर-कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर कार्यालय पर कार्य किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के तत्वावधान में सभी संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विकास भवन के द्वार पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महापरिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। इस मौके पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 18 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के उपरांत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें विकास भवन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रमोहन गौड़ ने कहा कि मजबूत समन्वयक के रूप में खंड विकास अधिकारी की भूमिका बनाए रखने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। डीडीओ मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायतराज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी निजी स्वार्थों की खातिर व्यवस्था को बदलवाने के प्रयास कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में सहायक अभियंता ग्राम्य विकास सुरेंद्र कुमार, लेखाकार संजय पालीवाल, रवेंद्र सिंह यादव, संदीप सत्संगी आदि प्रमुख थे।

कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन 
सपहऊ। विकास खंड कार्यालय पर ग्राम विकास महापरिषद उप्र के बैनर तले विकास कर्मियों ने एडीओ वाईपी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें ग्राम विकास अधिकारी व कर्मियों ने मजबूत समन्वयक के रूप में खंड विकास अधिकारी की भूमिका बनाए रखने का पुरजोर समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत राज के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निहित स्वार्थ की खातिर एक अलग से व्यवस्था चलाने की फिराक में हैं। विकास खंड पर मौजूद कर्मचारियों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बाजू पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय पर कार्य किया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश वर्मा ने बताया कि विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी 14 जुलाई से 18 जुलाई तक इसके विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुकेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश चंद्र विमल, प्रदीप गौतम, चंद्र प्रकाश, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रकांत गौतम, हर प्रसाद गोला, बृजगोपाल, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, अरविंद कुमार अग्निहोत्री, ओमवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें