फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कन्या महाविद्यालय में स्नातक के लिए प्रवेश का पंजीकरण शुरू, पहले करना होगा वेब रजिस्ट्रेशन

Mon, 12 May 2025 03:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कॉलेज से प्रवेश फार्म लेकर उसे भरकर सभी प्रमाणपत्रों के साथ कॉलेज में जमा करना होगा। कॉलेज द्वारा प्रवेश के लिए पात्र छात्राओं की मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल छात्राएं कॉलेज में स्नातक में प्रवेश ले सकती हैं। 
विज्ञापन
श्री रामेश्वरदास कन्या महाविद्यालय हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के एक मात्र कन्या महाविद्यालय आरडी कन्या डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन


शहर का श्री रामेश्वरदास कन्या महाविद्यालय राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि से संबद्ध है। इस कॉलेज में स्नातक के दो कोर्स संचालित हैं। पहला बी.कॉम व दूसरा बीए। कॉलेज में बी.कॉम में 180 सीटें हैं। बीए में 660 सीटें हैं। दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज पसंद करना होगा। 

कॉलेज से प्रवेश फार्म लेकर उसे भरकर सभी प्रमाणपत्रों के साथ कॉलेज में जमा करना होगा। कॉलेज द्वारा प्रवेश के लिए पात्र छात्राओं की मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल छात्राएं कॉलेज में स्नातक में प्रवेश ले सकती हैं। 

कॉलेज में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकती हैं। -प्रोफेसर सुषमा यादव, प्राचार्य आरडी कन्या डिग्री कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें