फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थी पर बरसी गजानन की कृपा

Fri, 14 Sep 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
तरफरा रोड पर पूजा करते भक्त और सजे छप्पन भोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 गणेश चतुर्थी के मौके पर ब्रज की देहरी लंबोदर की कृपा बरसी। शहर के देवालयों में सुबह से भक्ति की बयार बही। सुबह गणेश मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई तो शाम को विग्रहों के अलौकिक श्रंगार किए गए। कई जगह शोभायात्रा निकली। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजे। स्कूल कालेजों में गणेश उत्सव मनाया गया। होली वाली गली मे तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।        
विज्ञापन


बतादें कि गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा की घरों में स्थापना की जाती है। अनंत चतुदर्शी को प्रतिमा विर्सजन होता है। गुरूवार की सुबह से घरों में विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। वहीं शहर के घंटाघर स्थित गणेश मंदिर व तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन का अशीर्वाद लिया। शाम को विग्रहों के अलौकिंग श्रंगार के साथ भोग लगाए गए। वहीं गणेश वंदना के साथ आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया। वहीं सीकनापाल गली स्थिल लक्ष्मी गणेश मंदिर पर भगवान के श्रंगार किए गए।      
 
गणेश मेला महोत्सव का  शुभारंभ       
गणेश सेवा मित्र मंडल के तत्वावधान में होली वाली गली में 13 वां गणेश मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणेश यात्रा निकाली गई।। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांण्डेय ने भाग लिया। गणेश भगवान की आरती नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि भगवान गणेश बल बुद्धि, रिद्धी सिद्धी के दाता है। पापियों का संहार करते हैं। अध्यक्षता मनीष कूलवाल ने की। मोहन लाल, दिलीप वर्मा, महेश चंद्र, हरीमोहन वर्मा, रमेश वर्मा, दुर्गेश वर्मा, गोविंद अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राजू वर्मा, यश अग्रवाल थे। यह मेला लगातार तीन दिन तक चलेगा।    
विज्ञापन

  
नगर पालिकाध्यक्ष ने की   पूजा अर्चना       
सीयल खेड़ा बस्ती में पालिकाध्यक्ष अशीष शर्मा ने गणेश भगवान की पूजा की। पालिकाध्यक्ष द्वारा साफ सफाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वहां लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल, राजेंद्र, भीकम, हाकिम, दिनेश, राजा, भीमा, सतीश, अजीत, शिवम, मुकेश, प्रीतम, मोहन लाल थे।       
दून पब्लिक स्कूल में मना गणेशोत्सव       
शहर के आगरा रोड स्थित दूर पब्लिक स्कूल में गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय डायरेक्ट्रस, प्रधानाचार्य डॉ. प्रियदर्शी नायक, सीनियर व जूनिय विंग की कोऑर्डिनेटर  ने संयुक्त रुप से गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। बच्चों ने भगवान गणेश की पूजा की। गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दी। प्रसाद वितरण किया गया।       
जीपीएस में गणेश प्रतिमा स्थापित       
नवीपुर रोड स्थित जीपीएस इंटनेशनल स्कूल में गणेशोत्सव मनाया गया। गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।दस दिन तक लगातार पूजा की जाएगी। प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने दीप प्रज्जवलित किया। अशीष, नेहा, प्रिया, डौली, अंकित, अनामिका, सेजल, नंदनी, शिवकुमार शर्मा, कुसुम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, इस्तिा शर्मा आदि थीं।    
  
नवीपुर में निकली शोभायात्रा       
शहर के शिव कालोनी स्थित वनखंडी महादेव मंदिर से गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गो से भ्रमण के बाद शोभायात्रा मंदिर पर  हुई। इस मौके पर आचार्य संदीप भारद्वाज,  सुनील शर्मा, कपिल कौशिक, शिवम शर्मा, गोवर्धन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कौशिल, दिनेश, शीशपाल सिंह, राधाबल्ल अग्रवाल, रामनिवास शर्मा, कालू शर्मा, अंकित शर्मा, मीरा दीक्षित, कमलेश, सरोज शर्मा आदि थीं।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें