फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ तक शिकायत नहीं पहुंचने दें अफसर

Sun, 14 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश को सपा, बसपा, कांग्रेस के चंगुल से निकालकर प्रदेश की जनता ने भाजपा को जो विराट बहुमत दिया है, उससे प्रदेश के विकास का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, जिसका असर शीघ्र ही प्रदेश की जनता को नजर आने लगेगा। उन्हाेंने मंच से ही जिला स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही होना चाहिए। अगर कोई शिकायत लखनऊ पहुंचती है तो ये माना जाएगा कि जिले के अधिकारी सही से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया कि अगर कोई समस्या या शिकायत का निराकरण नहीं हो रहा है तो वह सरकार को पत्र लिखें। उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ के नगर पालिका क्रीड़ास्थल पर महारानी अल्यिाबाई होल्कर की जयंती के मौके पर रविवार को आयोजित जनसभा में मौर्य विरोधियों पर जमकर बरसे। पूर्व की सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए मौर्य ने कहा कि पिछली सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की राह में बैरियर डाल दिए गए थे। योजनाओं का पैसा आता था, लेकिन उसका जनता तक पहुंचने से पहले ही बंदरबांट कर लिया जाता था। पिछली सरकारों के 15 वर्ष के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे कड़ा दंड दिया जाएगा। मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। इसी सोच के तहत नोटबंदी की गई, उसका सुपरिणाम सभी ने देख भी लिया। रानी अहिल्याबाई के त्याग का उदाहरण देते हुए मौर्य ने कहा कि उनके समय में सैकड़ों प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया, जिनमें सोमनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर और पिंड स्थल गया प्रमुख हैं। किसानों को कर्ज माफी लेकर से गन्ना भुगतान की रियायतों को बताया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी राज में यूपी की योगी सरकार ऐसा काम करके दिखाएगी, जिसका वादा संकल्प पत्र में किया गया है।

प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जहां पुरदिलनगर के मूंगा मोती उद्योग को उठाया। वहीं कचौरा में मॉडर्न तकनीक से आयुर्वेदिक दवा निर्माण की बात उठाई। उन्होंने नगर में बस स्टैंड बनाने का मामला भी उठाया। सांसद राजेश दिवाकर ने बिजली विभाग की शिकायत करते हुये कहा कि अनेक किसानों के कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन रिकॉर्ड में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई है। किसानों पर बकाया निकाल दिया गया है। पिछली सरकार में खारे पानी से प्रभावित गांवों को छोड़कर ऐसे गांवों में साफ पानी के लिए ओवरहैड टैंक बना दिए गए, जहां पानी पहले से ही साफ और शुद्ध है। उन्होंने खारे और दूषित पानी की समस्या से ग्रसित गांवों में ओवरहैड टैंक बनवाने की मांग उठाई। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अब प्रदेश में सबके विकास का रास्ता साफ हो गया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन दने के लिये प्रदेश सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।  
विज्ञापन

--------

स्वागत की रही होड़, कई बार धक्का-मुक्की
मौर्या का हेलीकॉप्टर ठीक 11 बजे के आसपास क्रीड़ास्थल में उतर गया। हेलीपैड के पास भाजपाइयों की काफी भीड़ थी। जैसे ही मौर्य मैदान में उतरे, उनके स्वागत और अगवानी के लिए भाजपाइयों में होड़ लग गई। धक्का-मुक्की और नारेबाजी के बीच मौर्य मंच से हेलीपैड तक पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों को उत्साहित भाजपाइयों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही स्थिति मौर्य के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हेलीपैड तक जाने पर भी रही। उन्हें सही-सलामत हेलीकॉप्टर तक पहुंचाने में सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें