फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क पर मिलीं सरकारी दवाएं, जांच कमेटी गठित

Mon, 26 Aug 2024 02:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर शनिवार की देर शाम पड़ीं सरकारी दवाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड पर शनिवार की देर रात एक नाले के बाहर लोगों ने काफी संख्या में सरकारी अस्पताल में मरीजों को बांटे जाने वाली दवाएं सड़क पर बिखरी देखीं। कुछ लोग इन दवाओं को वहां से ले गए, जबकि कुछ लोगों ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। अलीगढ़ रोड पर जो दवाएं मिलीं, उनमें आंखों और कान के ड्रॉप के अलावा अन्य दवाएं शामिल थीं। इनकी एक्सपायरी तारीख भी अभी समाप्त नहीं हुई थी। सवाल उठ रहा था कि आखिर इन दवाओं को यहां किसने फेंका है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि दो सदस्यीय कमेटी जांच करेगी, जिसमें एसीएमओ डॉ. राजीव राय व एक एसीएमओ को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें