फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य योजना के नलकूप आवेदकों को मिल सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सामान्य योजना में वर्ष 2019 में नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों को आने वाले दिनों में कनेक्शन मिलने के साथ राहत मिल सकती है। शासन स्तर से ऐसे आवेदकों की सूची मांग की गई है। योजना के तहत कनेक्शन लेने पर 68 हजार रुपये की छूट मिलती है।
हर साल किसानों के लिए सरकार द्वारा सामान्य योजना का लक्ष्य भेजा जाता है। इस लक्ष्य के आधार बिजली महकमे द्वारा कनेक्शन प्रदान किए जाते हैं। दो साल से कोरोना की लहर चल रही है। इस कारण काफी लोगों ने कनेक्शन की राशि जमा कर कनेक्शन ले लिए। आज भी काफी उपभोक्ताओं ने इस योजना में कनेक्शन लेने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों के लिए राहत की बात है कि इनको सामान्य योजना के तहत आने वाले दिनों में कनेक्शन मिल सकता है। क्योंकि शासन स्तर से वर्ष 2019 के आवेदकों की सूची मांगी गई है। बिजली महकमे के अफसरों ने सूची शासन को भेज दी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इन किसानों को 68 हजार रुपये की छूट के साथ कनेक्शन मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें