फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: फल विक्रेताओं ने लगाए पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, 600 लेकर 100 रुपये की रसीद देने के आरोप

Fri, 19 Jul 2024 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फल विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने तिरपाल हटवा दिए। तराजू बाट भी छीन लिए। 600 रुपये लेकर 100 रुपये का चलाना काट दिया।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते फल विक्रेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित बस स्टैंड के पास फल विक्रेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। ढकेल पर रखकर फल बेचने वालों का आरोप था कोतवाली पुलिस ने चालान के नाम 600 रुपये लिए हैं। इसके एवज में सौ रुपये की रसीद दी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए फल विक्रेताओं ने 19 जुलाई को बताया कि वह बस स्टैंड के पास ढकेल पर तिरपाल लगा कर फल बेचते हैं। 19 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने तिरपाल हटवा दिए। तराजू बाट भी छीन लिए। 600 रुपये लेकर 100 रुपये का चलाना काट दिया। शहीद पार्क के किनारे लगे हथठेले व फल विक्रेता पुलिस की कार्यशैली से काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वह हाईवे के किनारे कई सालों से फल व अन्य सामान लगते चले आ रहे हैं। फल विक्रेता एकजुट होकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कुछ कहा जा सकता है।-रामप्रवेश राय, सीओ, सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें