फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 08 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Front opened - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में शराब और जुए की लत के कारण ज्यादातर परिवार आर्थिक बदहाली का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


अब इन परिवार की महिलाओं ने गांव के जागरूक पुरुषाें को साथ लेकर समाज की इन बुराइयों को गांव से दूर रखने का संकल्प लिया है। जागरूक ग्रामीणों ने रविवार को रैली निकालकर गांव के लोगों को शराब, जुए से दूर रहने का संदेश दिया।

जागरूकता रैली शंकरपुर, जोगीपुरा और कटरा आदि मोहल्लों में होती हुई दरियापुर में आकर समाप्त हुई। रैली में महिलाओं की संख्या कहीं ज्यादा रही। रैली का नेतृत्व कर रहे किसान भोला सिंह ने कहा कि शराब और जुआ धीरे-धीरे गांव की समृद्धि को दीमक की तरह चट कर रहे हैं।
विज्ञापन


भोला सिंह ने कहा कि गांव में शराब का कोई ठेका नहीं है, फिर भी किसी भी समय यहां हरियाणा में बनी शराब आसानी से मिल जाती है। गांव में ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग के हैं। दिन में कड़ी मेहनत से वह जो भी कमाते हैं, शाम को शराब और जुए में उड़ा देते हैं। इससे घर की महिलाओं के सामने बच्चों के लालन-पालन का सवाल खड़ा हो गया है।

प्रवीन सिंह ने कहा कि शराब और जुए के अलावा प्राथमिक शिक्षा की  बदहाली भी एक अहम मुद्दा है। सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं नहीं चलती, मिड-डे-मील बच्चों को दिया नहीं जाता और ड्रेस-किताबें भी नहीं मिलतीं।
विज्ञापन


रानू उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही गांव के लोगों को भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में भाजपा नेत्री दुर्गेश सेंगर का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें