माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में आई थी। दोपहर तीन बजे वह कहीं गुम हो गई।सीसीटीवी फुटेज तालशी, तो उसमें एक युवक बच्ची को कंधे पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
खातीखाना स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में चार वर्षीय मिस्ट्री पुत्री सोनल शर्मा अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में आई थी। दोपहर तीन बजे वह कहीं गुम हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस भी बच्ची की खोजबीन में जुट गई। देर रात जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तालशी, तो उसमें एक युवक बच्ची को कंधे पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।