फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर सवाल, कैमरे नहीं दिख्न रहे ऑनलाइन

Sat, 25 Feb 2023 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात में बिजली गुल होने या नेटवर्क चले जाने पर परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी ऑफलाइन दिखाते हैं। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। साथ ही देहात के कई क्षेत्रों में मोबाइल सिग्नल काफी कमजोर हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर लगे सीसीटीवी ऑनलाइन नहीं हो रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक नेटवर्क में दिक्कत होने के कारण कैमरे ऑफलाइन होने का बहाना बना रहे हैं। ऐसे में डीआईओएस ने सभी केंद्रों पर डीआईओएस ने हाईस्पीड इंटरनेट से सीसीटीवी जोड़ने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा के लिए जिले के सभी 100 केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। इनको डीआईओएस कार्यालय और कलेक्ट्रेट में बने नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है। परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी ऑनलाइन रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कई परीक्षा केंद्रों पर सस्ते इंटरनेट कनेक्शन से सीसीटीवी जोड़ दिया गया है।

रात में बिजली गुल होने या नेटवर्क चले जाने पर परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी ऑफलाइन दिखाते हैं। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। साथ ही देहात के कई क्षेत्रों में मोबाइल सिग्नल काफी कमजोर हैं। इससे सीसीटीवी ऑफलाइन दिखाने लगते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा केन्द्र के सीसीटीवी कैमरों को हाईस्पीड इंटरनेट के माध्यम से निरन्तर कनेक्ट रखने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध प्रतिकूल कार्यवाही किये जाने के लिए उच्च स्तर पर सूचना भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें