फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दूध के टैंकर की लूट में चार आरोपी गिरफ्तार, चारों है आगरा जिले के रहने वाले

Mon, 21 Aug 2023 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा जिले के थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी निरमेश सिंह पुत्र रामवीर सिंह अपने साथी क्लीनर रामजीत पुत्र बदन सिंह निवासी खंडेर चाची का पुरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ 12 अगस्त को मध्य प्रदेश के जिला मुरैना से दूध का टैंकर लेकर गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित एक चिलिंग प्लांट जा रहे थे। तभी रास्ते में आगरा से चार युवक टैंकर में अलीगढ़ तक जाने की बात कहकर सवार हो गए थे। 
विज्ञापन
दूध टैंकर के चालक,परिचालक से हुई लूट का खुलासा करते एसपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूध के टैंकर के चालक व क्लीनर से मारपीट कर टैंकर, नकदी और मोबाइल फोन लूट की घटना में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, नगदी, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


आगरा जिले के थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी निरमेश सिंह पुत्र रामवीर सिंह अपने साथी क्लीनर रामजीत पुत्र बदन सिंह निवासी खंडेर चाची का पुरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ 12 अगस्त को मध्य प्रदेश के जिला मुरैना से दूध का टैंकर लेकर गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित एक चिलिंग प्लांट जा रहे थे। तभी रास्ते में आगरा से चार युवक टैंकर में अलीगढ़ तक जाने की बात कहकर सवार हो गए थे। 

थोड़ी देर बाद ही बदमाशों ने चालक और क्लीनर के साथ मारपीट और लूटपाट शुरु कर दी थी। बदमाशों ने दोनों से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिए थे। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर हतीसा पुल के पास जब क्लीनर ने पुलिस को गश्त करते देखा तो उसने शोर मचा दिया था। बदमाश चालक-क्लीनर से नकदी व मोबाइल फोन लूटकर टैंकर छोड़कर भाग गए थे। 
विज्ञापन


इस मामले में रामनरेश शर्मा पुत्र ब्रह्मजीत शर्मा निवासी अंबा थाना अंबा जिला मुरैना मध्य प्रदेश ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम हरेंद्र उर्फ वीरू पुत्र उदय सिंह निवासी लखुरानी थाना शमशादबाद, प्रद्युम्न सिंह उर्फ टीटी पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गढ़ी रामसुख थाना इरादत नगर जिला आगरा, शिवम तोमर उर्फ किट्टू पुत्र यशपाल सिंह निवासी गढ़ी जहान सिंह शमशाबाद व राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला क्षत्रिय कॉलोनी थाना शमशाबाद जिला आगरा बताया है। पकड़े गए बदमाशों से लूटे गए 6090 रुपये, तीन तमंचा, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हरेंद्र उर्फ वीरू ने बताया कि वह पूर्व में दूध का टैंकर चलाता था। टैंकर से दूध निकालकर चिलर प्लांटों पर नकद बेचकर दूध की जगह टैंकर में पानी मिलाने के बारे में उसे पूरी जानकारी थी। इसी लालच में उसने अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर टैंकर लूट की योजना बनाई। इस मौके सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, सीओ प्रशिक्षु हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी एसओजी/स्वाट टीम अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें