फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, नौ को अगली सुनवाई

Thu, 02 Sep 2021 10:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को पुलिस अलीगढ़ जेल से न्यायालय में लाई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रही। सीबीआई की ओर से वकील अनुराग मोदी के साथ-साथ वादी पक्ष की ओर से उनकी वकील सीमा कुशवाहा भी आई।
विज्ञापन
चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लाया गया, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच न्यायालय आया और वहां उसकी गवाही हुई। सीबीआई के वकील के अलावा वादी पक्ष की ओर से सीमा कुशवाहा भी सुरक्षा के बीच न्यायालय आई। अब न्यायालय ने इस प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदवा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। युवती की मौत से पहले ही पुलिस ने इस कांड के चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लव कुश को गिरफ्तार कर लिया था। 

यह चारों अभी भी अलीगढ़ जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था। इसी न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है। पिछले दिनों हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले की कहीं और सुनवाई से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन


गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को पुलिस अलीगढ़ जेल से न्यायालय में लाई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रही। सीबीआई की ओर से वकील अनुराग मोदी के साथ-साथ वादी पक्ष की ओर से उनकी वकील सीमा कुशवाहा भी आई। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंचा, वहां उसकी गवाही हुई। अभियुक्तों की ओर से उनके अब वकील मुन्ना सिंह भी मौजूद रहे। अब न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें