फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सहपऊ के पूर्व चेयरमैन भगवती प्रसाद दिवाकर का निधन, खुद व पत्नी रहे नगर पंचायत अध्यक्ष, अब है पुत्रवधू

Sat, 23 Sep 2023 08:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भगवती प्रसाद दिवाकर साल 2012 से 2017 पर नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। उससे पहले उनकी पत्नी चन्द्रवती देवी भी 2000 से 2005 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं। इस बार उनकी पुत्रवधू शीला देवी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। 
विज्ञापन
सहपऊ के पूर्व चेयरमैन भगवती प्रसाद दिवाकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ कस्बा के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान चेयरमैन शीला देवी के सुसर भगवती प्रसाद दिवाकर का शनिवार शाम साढ़े चार बजे निधन हो गया। उनके  निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


भगवती प्रसाद दिवाकर की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी और उनका आगरा में उपचार कराया गया। ठीक होने पर परिजन उन्हें घर ले आया थे। उनके पुत्र महेश दिवाकर ने बताया कि शनिवार की शाम को अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। उनको निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भगवती प्रसाद दिवाकर साल 2012 से 2017 पर नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। उससे पहले उनकी पत्नी चन्द्रवती देवी भी 2000 से 2005 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं। इस बार उनकी पुत्रवधू शीला देवी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। 

पूर्व चेयरमैन का अंतिम संस्कार रविवार को उनके बड़े पुत्र सुरेश दिवाकर के आने पर किया जाएगा। वह इस समय अरूणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उनको सूचना दे दी गई है। पूर्व चेयरमैन के निधन की सूचना पर पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, सतेंद्र शर्मा, कांग्रेस नगर अधक्ष्य वीरेन्द्र जैसवाल एवं कस्बे के अन्य गण्यमान्य नागरिक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें