फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव के आरक्षण पर माथापच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग की ओर से आरक्षण की अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण को लेकर पूरे दिन माथापच्ची दिखाई दी। सूत्रों के अनुसार अनंतिम सूची ही अंतिम सूची हो सकती है।
बता दें कि शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख के पदों पर आरक्षण निर्धारण किया गया था। इस आरक्षण निर्धारण के बाद विभाग की ओर से अनंतिम सूची जारी की गई। इस सूची पर प्रशासन की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। वहीं, उम्मीदवार आंकड़ों के अनुसार आरक्षण में फेरबदल का प्रयास भी कर रहे हैं। आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण को लेकर जिला स्तरीय कमेटी के अधिकारियों ने भी मंथन किया। 26 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची को जारी की जाएगी। उसके बाद आरक्षण को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें